नवरात्रों पर महिलाओं के लिए आई बड़ी खुशखबरी, दिल्ली सरकार हर महीने देगी 2500 रुपए

नई दिल्ली | राष्ट्रीय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026- 27 का बजट पेश किया. इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है. बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बजट को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘ग्रीन बजट’ के रूप में तैयार किया गया है. इस बजट की हर योजना और नीति में पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों की चिंता को शामिल किया गया है. इस बजट का 21% हिस्सा पर्यावरण संरक्षण पर खर्च किया जाएगा.

Women Ladies Groups

महिलाओं के लिए खुशखबरी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट में शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, बुर्जुगों, नवजातों और महिलाओं का खास ध्‍यान रखा गया है. महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने की घोषणा की गई हैं और इसके लिए बजट में महिला सम्मान योजना के तहत 5,100 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है.

मुफ्त यात्रा का मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए प्रति महीना देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और चुनावी घोषणापत्र में हमने यह वादा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए 7,406 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए 406 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. दिल्ली की बसों में अब महिलाओं के साथ ट्रांसजेंडर वर्ग को भी फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  देश में मौसम का बड़ा बदलाव, 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; खराब मौसम के चलते फ्लाइट्स डाइवर्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बताया कि बेटियों के लिए लखपति बिटिया योजना को शुरू किया गया है. जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक लगातार सरकार उनके बैंक अकाउंट में पैसे जमा करेगी और ग्रेजुएशन के बाद बेटी को इसका लाभ मिलेगा. दिल्ली में जन्म लेने वाली बेटियां इस योजना के लिए पात्र होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.