किसानों के खाते में 14वीं क़िस्त के पैसे भेजेगी सरकार, जानिए किस दिन डाला जाएगा पेमेंट

नई दिल्ली | केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 14वीं किस्त का भारतीय किसान लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं लेकिन, इंतजार करने वाले किसानों को अब राहत की खबर मिली है. न्यूज़ है कि पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर करने की तारीख की मोदी सरकार ने घोषणा कर दी है. सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 28- 29 जुलाई को देश के 8.6 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये की राशि भेज दी जाएगी.

PM Kisan Yojana

PM खुद बटन दबाकर भेजेंगे पैसे

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के नागौर जिले में पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त ट्रांसफर करने का कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें पीएम मोदी खुद बटन दबाकर ऑनलाइन किसानों के खाते में पैसे भेजेंगे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे.

8.6 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेगी सरकार

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 28- 29 जुलाई को देशभर के 8.6 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी करेंगे. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए किसानों के खाते में सीधे दो- दो हजार रुपये भेजे जाएंगे.

आखिर..क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना या पीएम किसान योजना के तहत, सरकार सभी पात्र किसानों को एक साल के दौरान निश्चित अंतराल पर तीन किस्तों में 6,000 रुपये देती है. यह पेमेंट सीधे ही इंसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा. सरकार की कोशिश है इस योजना के जरिये छोटे किसानों को ज्यादा लाभ दिया जाए.

यहां करें रजिस्टर किसान

पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर किसान कॉर्नर पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके साथ ही, आप यहां चेक कर सकते हैं कि आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल है या नहीं.

किसानों के पास होनी चाहिए E- KYC

योजना का लाभ पाने के लिए आपके भूमि अभिलेखों के सत्यापन के साथ- साथ ईकेवाईसी (E-KYC) होना भी आवश्यक है. साथ ही, बैंक खाता NPCI लिंक्ड होना चाहिए.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts