दिल्ली की इन जगहों पर करें यार दोस्तों के साथ हैंग आउट, 24 घंटे खुली रहती है ये जगहे

नई दिल्ली | जो मजा रात को घूमने में आता है वह दिन में नहीं आता. रात को घूमते समय आप दिन भर के स्ट्रेस को दूर भगा देते हैं. जैसे कि आपको पता है कि दिल्ली को दिलवालों की दिल्ली कहा जाता है, इसके साथ ही दिल्ली को महफिलों का शहर भी कहा जाता है. दिल्ली में घूमने की जगहों की भरमार है. यदि आप रात में भी हैंग आउट करना चाहते हैं,  तो दिल्ली में कुछ ऐसी खास जगह हैं. जहां आप सुकून से घूम कर इंजॉय कर सकते हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप रात 12:00 बजे के बाद भी घूमने जा सकते हैं.

Connaught Place Delhi

आज ही बनाए दोस्तों संग यहां घूमने का प्लान

पंडारा रोड :- खाने के हिसाब से यह काफी शानदार जगह है यदि आप दोस्तों के साथ हैंग आउट करना चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं. रात के 12:00 बजे के बाद भी यह जगह खुली रहती है. जहां पर कई प्योर वेज और लजीज नॉनवेज के रेस्टोरेंट भी आपको मिल जाएंगे.

कॉमिसम :- यह दिल्ली के हर रेलवे स्टेशन के पास है. यदि आप रात के समय में एंजॉयमेंट के साथ-साथ शांति भी चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं. यह 24 घंटे खुली रहती है. यहां पर आकर आप एक से एक बेहतरीन खाने का लुफ्त उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

मुरथल :- यह जगह दिल्ली से कुछ स्थान दूर हरियाणा में स्थित है. यहां पर रात में भी खाने पीने के लजीज व्यंजन मिल जाते हैं. मुरथल में ढाबों की भरमार है. रात में हैंग आउट करने के लिए यह परफेक्ट जगह है. यहां पर रात भर ऐसे दोस्तों के ग्रुप का जमावड़ा रहता है, परंतु फिर भी यह जगह सुकून से भरी हुई है. यह स्थान दिल्ली से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां पर पहले आप लोग ड्राइव और फिर दोस्तों के साथ ढाबों की लस्सी और छाछ के साथ पराठों का भी मजा ले सकते है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.