25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे तपते 9 दिन, जानें क्या करें या क्या न करें

नई दिल्ली | गर्मी लगातार अपना सितम दिखा रही है और आगे सबसे ज्यादा तेज गर्मी पड़ने वाली है. बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी नौतपा आने वाला है, जिसे साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है. इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और यह 2 जून तक चलेगा. करीब 9 दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा.

garmi 1

नौतपा क्या होता है?

ज्येष्ठ मास में जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते है, तब नौतपा का आरंभ हो जाता है. यह 9 दिन बहुत ही ज्यादा गर्म होते है. इन दिनों गर्मी अपनी चरम सीमा पर होती है. इन दिनों सूर्य की किरणें बहुत तेज हो जाती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है. माना जाता है कि अगर ये 9 दिन गर्मी अच्छे से पड़ती है, तो मानसून भी अच्छा आता है.

नौतपा में क्या करें?

नौतपा के दिनों में हमें अधिक से अधिक सूर्य की उपासना करनी चाहिए और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें जल अर्पित करे. इसके साथ ही इन दिनों नींबू पानी, शरबत, सत्तू, छाता, जल का घड़ा, पंखे, मौसमी सब्जियां और फलों का दान जरूरतमंद लोगों को जरूर करना चाहिए. वही खुद भी छाछ, दही, नारियल पानी, बेल का शरबत जैसे ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें. इसके अलावा धूप में निकलने से पहले सिर और शरीर को ढककर रखे और इन दिनो दोपहर को घर से बाहर कम निकले.

यह भी पढ़े -  NEET परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस प्रकार करें डाउनलोड

नौतपा में क्या ना करें?

इस दौरान लू का खतरा बढ़ जाता है, इसीलिए खूब सारा पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का जोखिम कम हो सके. वही इस दौरान दूसरों को भी पानी से मना नहीं करना चाहिए, बल्कि पशुओं और पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए. इसके साथ ही इन दिनों बासी और तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए. इन दिनों कही भी यात्रा पर जाने से परहेज करने चाहिए, क्योंकि इस दौरान गर्मी काफी ज्यादा होती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.