होली का बड़ा तोहफा: ICICI बैंक ने किया FD की ब्याज दरों में बदलाव, जानिये नई ब्याज दरे

नई दिल्ली । होली से पहले आईसीआईसीआई( ICICI) बैंक ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा. ऐसे ग्राहक जिन्होंने 3 साल या उससे अधिक समय के लिए एफडी करवा रखी है उन्हें इनका फायदा मिलने वाला है.

icici

ICICI बैंक ने किया एफडी की ब्याज दरों में बदलाव

बता दें कि बैंक की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि 2 करोड रुपए से अधिक, लेकिन 5 करोड रुपए से कम की एफडी पर 4.6% की दर से ब्याज दिया जाएगा. इसके लिए समय सीमा 3 साल से 10 साल है. वही 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम की एफडी पर 4.5% की दर से ब्याज दिया जाएगा. बैंक द्वारा इन नई ब्याज दरों को 10 मार्च से लागू किया जा चुका है. यदि कोई ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक में 15 महीने या उससे अधिक, लेकिन 18 महीने से कम की एफडी खरीदता है तो उसे 4.2% की दर से ब्याज दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

वही 18 महीने से अधिक परंतु 2 साल से कम के लिए एफडी पर 4.3% की दर से ब्याज दिया जाएगा. यदि कोई ग्राहक 1 साल से 15 महीने की एफडी  करवाता है तो उसे 4.15% की दर से ब्याज दिया जाएगा. 1 साल की एफडी पर आपको 2.5% की दर से 3.7% तक ब्याज दिया जाएगा. बता दें कि इन सभी ब्याज दरों को 2 करोड रुपए से अधिक और 5 करोड़ रूपये से कम की एफडी पर लागू किया गया है. बैंक द्वारा दो करोड रुपए से कम की एफडी की ब्याज दरों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है. वहीं इससे पहले स्टेट बैंक भी अपने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव कर चुका है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.