नई दिल्ली, PF | अगर आप पिछले कई सालों से नौकरी कर रहे हैं और बार- बार आप कंपनी बदलते रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कई बार कंपनी बदलने के चक्कर में हम हमारे पीएफ अकाउंट के UAN नंबर भूल जाते हैं. यह ईपीएफओ की तरफ से जारी किया जाता है और 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है. इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
PF अकाउंट से जुडी अपडेट
अगर आप भी अपना यूएएन नंबर भूल गए हैं, तो आप इसे काफी आसानी से सर्च कर सकते हैं. इसके आपके पास 2 से 3 तरीके होने वाले हैं या तो आप ईपीएफओ के ऑफिस में जा सकते हैं. वहां पर भी आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी या फिर आप ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी अपने UAN नंबर की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की ऑफिशल साइट पर जाना होगा. यहां पर आपको Establishment नाम या पुराना कोड डालकर सर्च करना है. जैसे ही आपको कंपनी का कोड मिल जाए तो आप काफी आसानी से HR से संपर्क कर सकते हैं और अपने UAN नंबर की डिटेल हासिल कर सकते हैं.
इन नियमों का रखें ध्यान
अगर उनका नंबर पहले से ही जनरेट हो चुका है, तो आपको दूसरी प्रक्रिया को फॉलो करना है. इसमें आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना है, नो योर यूएएन नंबर पर क्लिक करना है. अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार आदि डिटेल इंटर करनी है जिसके बाद आपको काफी आसानी से इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी.
आमतौर पर नौकरी छोड़ने के 36 महीने यानी कि 3 साल तक अकाउंट एक्टिव होता है. इसके बाद, इसे इनऑपरेटिव कर दिया जाता है. अब आप काफी आसानी से 15 साल पुराने पीएफ अकाउंट से भी पैसा निकाल सकते हैं और उसके बारे में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं.
