नई दिल्ली | घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली में इतनी सारी विजिटिंग प्लेस हैं कि आप अगर एक दिन में घूमना चाहें तो शायद ही सब देख पाएं. हर जगह का अपना इतिहास है और हर जगह का अपना अलग महत्व है. इनमें से कुछ जगह ऐसी हैं जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरा समय बिता सकते हैं.
अगर आपका मन भी वीकेंड पर दिल्ली में घूमने का है, तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें जीवन में कम से कम एक बार जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए.
लाल किला
हमारे देश भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक लाल किला प्रसिद्ध है. शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसने लाल किला का नाम ना सुना हो. मुगल काल की शान और वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण पेश करता हुआ लाल किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहता है. यहां की बड़ी- बड़ी दीवारें, खूबसूरत नकाशी और शाम के समय होने वाला लाइट एंड साउंड शो दर्शकों का मन मोह लेता है.
इंडिया गेट
इंडिया गेट को भी घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट जगह माना जाता है. यह आज सिर्फ एक स्मारक ही नहीं बल्कि पिकनिक स्पॉट भी बन चुका है. शहीदों की स्मृति और चारों ओर फैले गार्डन इसे और भी ज्यादा खास बना देते हैं. शाम के समय यह रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ दिखाई देता है जो यहां के अनुभव को और भी खास बना देता है.
कुतुब मीनार
जो लोग दिल्ली घूमने आते हैं वे कुतुब मीनार जरूर घूमते हैं. इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है. यहां की ऊंची मीनार, अलाउद्दीन खिलजी द्वारा निर्मित इमारतें और हरा- भरा माहौल आपका दिन बनाने के लिए काफी हैं. जो लोग इतिहास से प्रेम करते हैं उनके लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है.
किंगडम ऑफ ड्रीम्स
अगर आप कला, संगीत और संस्कृति प्रेमी हैं, तो आप गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में जा सकते हैं. यहां अलग- अलग राज्यों का खाना, लाइव शो और थिएटर परफॉर्मेंस आपका दिन बनाने के लिए काफी है. यह जगह परिवार और कपल्स दोनों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकती है.
वर्ल्ड ऑफ वंडर नोएडा
बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी नोएडा का वर्ल्ड ऑफ वंडर पसंदीदा जगह है. यहां रोमांचक राइड्स, वाटर पार्क और फूड कोर्ट आपका मजा दोगुना कर देंगे. गर्मियों में यहां वाटर राइड्स का आनंद उठाया जा सकता है, वहीं सर्दियों में फूड फेस्टिवल यहां के माहौल को चार चांद लगा देता है.
