Indian Railway: रात में सफर करने वाले यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, रेलवे ने शुरु की नई सर्विस

नई दिल्ली,Indian Railway | रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई सुधार कर रहा है. वहीं अब रेलवे ने रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी एक सर्विस शुरु की है. गैरतलब है कि इससे पहले रेलवे ने देश के तमाम स्‍टेशन पर वाई-फाई, एस्‍केलेटर समेत तमाम सुव‍िधाएं शुरू कर चुका है और अब रेलवे ने एक ऐसी सर्विस शुरु की है जिसको सब्‍सक्राइब करने के बाद आप सफर के दौरान चैन की नींद ले सकेंगे.

Indian Railway Train

चैन की नींद ले पाएंगे यात्री

बहुत बार देखा गया है कि रात में सफर करने वाले यात्री काफी थके रहते हैं जिस कारण वो सो जाते हैं और उनका स्टेशन इस दौरान कई बार पीछे छूट जाता है. इस डर से कई यात्री सो भी नहीं पाते इसलिए रेलवे ने इस समस्या को देखते हुए एक बेहतरीन सर्व‍िस शुरू की है. इस सुव‍िधा के शुरू होने के बाद आप ट्रेन में चैन की नींद सो सकेंगे. जी हां, क्योंकि इस सुव‍िधा में आपको स्टेशन आने से 20 मिनट पहले जगा दिया जाएगा. जिससे आपका स्टेशन नहीं छूटेगा और आप अच्‍छी तरह नींद ले पाएंगे.

डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म

रेलवे द्वारा जारी की गई इस खास सर्व‍िस का नाम ‘डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म’ है. इस सर्व‍िस के तहत सफर करने वाले मुसाफ‍िर 139 नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सुविधा मांग सकते हैं. यह सुविधा आपको रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक म‍िलेगी. जिसमें आपको स्‍टेशन आने से 20 म‍िनट पहले उठा द‍िया जाएगा. इस सर्विस में स्टेशन आने से 20 मिनट पहले आपके फोन पर अलर्ट भेजा जाएगा ताकि आप अपने लगेज आद‍ि को सही तरीके से व्‍यवस्‍थ‍ित कर सकें और स्टेशन आने पर आराम से उतर सकें. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको केवल 3 रुपये चुकाने होंगे. दरअसल, कई बार रेलवे बोर्ड को लोगों के ट्रेन में सोए रहने की जानकारी म‍िली है. जिस कारण लोगों के स्टेशन पीछे ही छूट जाते हैं. इससे यात्रियों का काफी परेशानी होती है और वो सफर के दौरान ठीक से सो भी नहीं पाते.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

कैसे ले सकते हैं यह सर्व‍िस

  • यह सुविधा लेने के लिए आपको IRCTC की हेल्पलाइन 139 पर कॉल करना होगा.
  • इसके बाद, आपको भाषा का चयन करना है.
  • आपको डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर प्रेस करना है.
  • इसके बाद, आपसे 10 अंकों का पीएनआर पूछा जाएगा जिसे आपको दर्ज करना है.
  • इसे कंफर्म करने के लिए 1 डायल करना है.
  • इसके बाद, आप इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं जिसमें आपको स्‍टेशन आने से 20 म‍िनट पहले वेकअप अलर्ट म‍िल जाएगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.