IPL 2021: एमएस धोनी ने विराट कोहली को बताया गुस्सैल, वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली । IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का आगाज 9 अप्रेल से होगा. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रहे व वर्तमान में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तरह- तरह के अवतार में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल एक तस्वीर में धोनी ने सिर मुंडवाया हुआ हैं ओर वे बौद्ध भिक्षु के लुक में दिखाई दे रहे हैं. अब दूसरी तस्वीर में माही बच्चों के कैंप के लीडर के तौर पर नजर आ रहे हैं. बता दें कि धोनी की ये तस्वीरें आईपीएल प्रमोशन के लिए बनाए गए विज्ञापन का हिस्सा है. अब तक धोनी आईपीएल 2021 के दो विज्ञापन में नजर आ चुके हैं. पहले विज्ञापन में उन्होंने रोहित शर्मा को ‘लालची’ बताया था जबकि दूसरे विज्ञापन में विराट कोहली को ‘गुस्सैल ‘कहा है.

Mahender Singh Dhoni

एम एस धोनी इस वीडियो में कुछ बच्चों को विराट कोहली की कहानी सुनाते हैं. धोनी पूछते हैं, विवेक कहा है? इस पर बच्चे कहते हैं,सर विवेक मिल नहीं रहा. सुबह बहुत गुस्से में था,सर विवेक अक्सर क्रोध में खो जाता है.इस पर सभी बच्चे हंसने लगते हैं. इस पर धोनी ने बच्चों को एक कहानी सुनाई . धोनी कहते हैं, कहानी है एक विराट खिलाड़ी की जिसने गुस्से से बड़ी -बड़ी टीमों को अच्छे से धोया . क्रोध में खोकर कोई जीत को पा लें तो क्रोध बुरा नहीं. वीडियो में बच्चा धोनी से पूछता है क्या इस बात किंग को क्राउन मिलेगा ? तो इस पर धोनी कहते हैं- ये तो वक्त ही बताएगा.

बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान के भीतर अपने आक्रामक व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. विरोधी टीम के किसी खिलाड़ी के छेड़ने पर कोहली कभी पीछे नहीं हटते. टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली हालांकि अभी कोई वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाए हैं. इसके अलावा आईपीएल में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की कप्तानी करने वाले किंग कोहली अपनी टीम को खिताब दिलवाने में असफल रहे हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.