हंगरी में काजल का कमाल, 76KG वर्ग में जीता स्वर्ण; भारत को मिला तीसरा गोल्ड

नई दिल्ली | भारतीय महिला पहलवान काजल ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित चौथी UWW रैंकिंग सीरीज 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में काजल ने अमेरिका की डायमंड प्रेशियस गिलफोर्ड को हराकर भारत का तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. काजल की इस जीत के साथ भारत का प्रदर्शन प्रतियोगिता में और मजबूत हुआ है.

Kajal Pehalwan

फाइनल तक का सफर

भारतीय पहलवान ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और निर्णायक मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत लिया. इस प्रतियोगिता में भारत ने अब तक तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं. वहीं महिला वर्ग में 53 किलोग्राम और 57 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर देश की झोली में दो और पदक जोड़े.

यह भी पढ़े -  किसानों के लिए केंद्र सरकार का फैसला, यूरिया पर नई नीति को मिली मंजूरी
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.