ट्रैक्टर परेड: किसान आंदोलन के दौरान हादसा, दो महिलाओं की हुई मौत, पांच घायल

नई दिल्ली | वर्तमान समय में दिल्ली के 3 बॉर्डर पर किसानों की ट्रैक्टर परेड निकल रहीं हैं. ऐसे में ट्रैक्टर परेड के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान काफी ज्यादा संख्या में पहुंचे हैं. दिल्ली के इन तीन बॉर्डर के अलावा देश के विभिन्न विभिन्न हिस्सो में किसान अपनी मांगो को लेकर रैली निकाल रहे हैं. इस बीच पंजाब के अमृसर में एक हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है.

Kisan Andolan Farmer Protest

किसान आंदोलन के चलते मुख्यमंत्री ने अचानक बदला कार्यक्रम

साथ ही साथ सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुल पांच लोग और भी इस हादसे में घायल हुए हैं. किसान आंदोलन का असर यह रहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने हरियाणा के जिला पानीपत अपने निर्धारित किए गए कार्यक्रम को छोड़ कर पंचकूला में ध्वजारोहण किया है. ऐसे में साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह केवल किसानों के प्रदर्शन की वजह से किया गया है.

भीड़ को खदेड़ने के लिए हुआ लाठीचार्ज

वहीं दूसरी ओर हरियाणा के जिला फरीदाबाद में किसानों ने काफी जगहों पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की है. काफी दफा प्रदर्शन करते हुए किसान बैरिकेडिंग तोड़ने में सफल सफल भी हुए हैं और फिर बाद में पुलिस ने किसानों की भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया है. प्रदेश में तनाव पूर्ण स्थिति के बाद सरकार की ओर से यहां पर धारा 144 लगा दी गई हैं.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts