क्या पेट्रोल- डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव, देखें सरकार के नए उपाय

नई दिल्ली | जैसा की आपको पता है कि भारत सरकार में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, परंतु भारत में अभी तक कच्चे तेल का किसी प्रकार का कोई भी संकट नहीं है. जिस वजह से रसोई गैस और पीएनजी की घरेलू सप्लाई को तरहीज देने के लिए कुछ एतिहात बरतना जरूरी है. इनमें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में कमी और घरेलू एलपीजी का बुकिंग टाइम बढ़ाना भी शामिल है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gas Cylinder

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर

सरकार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की अवधि को अब 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि आप 25 दिन से पहले सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे. सरकार का कहना है कि आम उपभोक्ताओं की तरफ से एक साल में 7 सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं, ऐसे में उन्हें एक सिलेंडर 50 दिन चलता है. ऐसे में इस अवधि को अब 15 दिन से बढ़कर 25 दिन कर दिया गया है, कहना है कि इससे किसी प्रकार की कोई भी मुश्किलें नहीं बढ़ेगी.

अभी नहीं होगा कीमतों में बदलाव

सरकार की तरफ से एक बार फिर से यह बात दोहराई गई है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी की किसी प्रकार की कोई भी संभावना दिखाई नहीं देती है. मंत्रालय के साथ वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं पर अभी वह स्थिति नहीं आई है कि कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव किया जाए. घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं को भी गैस की किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आएगी, क्योंकि ज्यादातर हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हॉमुर्ज से गुजरता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, 17 जुलाई को GDA की मेगा नीलामी

क्या आगे हो सकता है कीमतों में बदलाव?

ऐसे में सरकार की तरफ से कुछ उद्योगों को उपलब्धता के आधार पर गैस मुहैया करवाने का फैसला भी लिया गया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच सरकार की तरफ से घरेलू एलपीजी सप्लाई को बरकरार रखने के लिए होटल और उद्योगों में एलपीजी की सप्लाई में कमी लाने का भी फैसला लिया गया है.

जानकारी देते हुए बताया गया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, परंतु इस समय ऐसा करना कोई भी जरूरी नहीं है. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि सरकार की प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.