दिल्ली में पर्यटकों को बड़ी सौगात, बिना टिकट घूम सकेंगे प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों को देखने की योजना बना रहे लोगों के लिए रविवार (27 सितंबर) को खास मौका है. विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा. इस अवसर पर स्मारकों में आने वाले लोगों के लिए विशेष गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी. पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व के साथ उनके संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटन के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Delhi Travel Tour

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. इनके माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि स्मारकों की स्वच्छता बनाए रखना और उनके संरक्षण में सहयोग करना क्यों जरूरी है.

होंगे विशेष कार्यक्रम

पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों को साफ रखने और पर्यटन स्थलों पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश भी दिया जाएगा. इन गतिविधियों के जरिए लोगों को राजधानी की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. विश्व पर्यटन दिवस से एक दिन पहले दिल्ली पर्यटन विभाग ने भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था. सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्रीय पर्यटक मार्गदर्शक संघ, दिल्ली के सदस्यों के लिए डबलडेकर बस से विरासत भ्रमण कराया गया. साथ ही उन्हें स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का बचा आखिरी मौका, इस तारीख के बाद बंद हो जाएगा पोर्टल

चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी देखा

विशेष विरासत भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले चेंज ऑफ गार्ड समारोह का अवलोकन भी कराया गया. दिल्ली पर्यटन विभाग की इस पहल में पर्यटन के साथ ऐतिहासिक स्थलों की देखभाल पर भी जोर दिया गया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.