अपने वीकेंड को बनाए खास, महज 75 रुपए में शिमला करें एक्सप्लोर; क्रिसमस पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली | अगर आप अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल के मौके पर कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आज की यह पोस्ट आपके लिए अहम होने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व धरोहर कालका शिमला (Kalka Shimla Train) रेल ट्रैक पर शुक्रवार से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन इस ट्रेन से 85 यात्री शिमला पहुंच चुके हैं. शुक्रवार सुबह 8:05 पर यह ट्रेन कालका से रवाना होकर दोपहर 1:40 शिमला पहुंच गई.

Kalka Shimla Toy Train Railways

28 फरवरी तक होगा संचालन

कालका शिमला रेल लाइन पर 103 सुरंगे और 869 छोटे बड़े पुल आते हैं, जो आपका सफर को रोमांच से भर देंगे. 28 फरवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इससे पहले शिमला के लिए पांच ट्रेनें आ रही थी, अब हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 6 हो चुकी है. ट्रेन के 2 जनरल डिब्बों में ₹75 प्रति सवारी किराया तय किया गया है. इसके अलावा, विस्टाडोम के 2 डिब्बों में प्रति सवारी किराया 945 रूपए, फर्स्ट क्लास के 2 डिब्बों में 790 रुपए प्रति सवारी किराया निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

क्रिसमस और नए साल पर होती है पयटकों की भीड़

क्रिसमस और नए साल के अवसर पर काफी संख्या में पर्यटक यहाँ पर पहुंच रहे हैं. पर्यटन विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर के महीने तक हिमाचल और शिमला में 1.52 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं. अनुमान है कि दिसंबर के महीने में 20 लाख पर्यटक यहाँ आएँगे.

शिमला और मनाली में विंटर कार्निवल आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा होगी. पिछले साल यहाँ 13.40 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो हाल ही के कुछ वर्षों के दौरान पहुंचे पर्यटकों में सबसे बड़ा रिकॉर्ड था. आमतौर पर इस सीजन में औसतन 10 लाख पर्यटक ही सैर के लिए पहुंचते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts