दिल्ली MCD उपचुनाव के नतीजे घोषित, आम आदमी पार्टी ने 3 तो बीजेपी ने जीती इतनी सीटें

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम उपचुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं. यहां 12 वार्डों के एमसीडी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. बीजेपी ने जहां 7 सीटों पर जीत हासिल की है, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के हिस्से में 1- 1 सीटों पर जीत आई है.

Bhartiya Janta Party BJP

7 सीटों पर जीती बीजेपी

पिछले चुनाव परिणाम की बात करें, तो पहले बीजेपी के पास 12 में से 9 सीटें थी, लेकिन अब बीजेपी 7 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है. इस बार बीजेपी ने 1 उस सीट पर जीत दर्ज की है, जो पहले नहीं जीती थी. बीजेपी को इन चुनावों में 2 सीटों पर कम जीत का झटका लगा है. चांदनी चौक सीट पर बीजेपी ने 1182 वोट से जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़े -  भारत का ये खूबसूरत द्वीप है पर्यटकों की नई पसंद, भूल जाएंगे मालदीव और अंडमान

आम आदमी पार्टी के लिए झटका इसलिए है, क्योंकि वह 3 सीटों पर तो जीत गई है, लेकिन 17 हजार वोट से चांदनी महल सीट पर जो जीत दर्ज की, वहां पर आप तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. आप के बागी विधायक के प्रत्याशी चांदनी महल सीट पर जीत गए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी संगम विहार सीट पर तीसरे नंबर पर खिसक गई.

चुनाव परिणाम घोषित

  • नारायणा वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजन अरोड़ा की जीत हुई. उन्होंने 300 से अधिक वोट से बीजेपी की उम्मीदवार चंद्रकांता शिवानी को हराया.
  • ढीचाऊं कलां वार्ड से 5637 वोट से बीजेपी की रेखा रानी चुनाव जीती.
  • मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनिल की जीत.
  • चांदनी महल से शोएब इकबाल समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद इमरान 4692 वोट से चुनाव जीता. आम आदमी पार्टी की करारी हार.
  • चांदनी चौक से बीजेपी के सुमन कुमार गुप्ता जीते.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.