दिवाली पर गरीब परिवारों की हुई बल्ले- बल्ले, मोदी सरकार ने मुफ्त राशन योजना को अगले 5 साल तक बढ़ाया

नई दिल्ली | 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को जीतने की कवायद में जुटी केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीब परिवारों को दिवाली त्योहार पर बड़ी सौगात दी है. छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का अगले 5 साल तक बढ़ाने की घोषणा की.

Ration Depot

PM मोदी ने कहा कि मैंने निश्चय कर लिया है कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना को भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब अगले 5 साल के लिए और बढ़ाएगी. उन्होंने इसके आगे कहा कि देश की जनता का प्यार और आशीर्वाद उन्हें हमेशा बड़े फैसले लेने की ताकत देता है. देश के करोड़ों लोगों का भाजपा के प्रति प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.

बता दें कि गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना” कोरोना काल के दौरान शुरू की गई थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी इस योजना को कई बार आगे बढ़ा चुके हैं. कोरोना काल के बाद हुए हर चुनाव में इस योजना की चर्चा होती रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

अब एक बार फिर 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अगले 5 साल तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है. वहीं, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए भी बीजेपी ने इस योजना का विस्तार कर बड़े वोट बैंक को साधने का दांव खेला है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड काल के भीषण समय में हर कोई मुसीबतें झेल रहा था और देश के लाखों लोगों के सामने भूखमरी की नौबत आ गई थी लेकिन ऐसे मुश्किल समय में हमारी सरकार ने फैसला लिया कि देश के गरीबों को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा. गरीबों को दो वक्त का भरपेट भोजन मिले, इसके लिए हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.