आपदा प्रबंधन में शानदार काम करने वालों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 2027 पुरस्कार के लिए ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली | आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले भारतीय नागरिकों और संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण मौका है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस पुरस्कार के लिए पात्र लोग और संस्थान निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

Award Purushkar

पुरस्कार की घोषणा प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर की जाती है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन करने के पात्र हैं. विदेशी नागरिक या संस्थान इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकते.

मिलेगी पूरी जानकारी

आपदा प्रबंधन से जुड़े क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पात्र आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पुरस्कार से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है. पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक नागरिक और संस्थान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आधिकारिक पुरस्कार पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं. आवेदन से पहले पोर्टल पर उपलब्ध दिशा- निर्देशों और पात्रता संबंधी जानकारी को ध्यान से देखना जरूरी होगा.

यह भी पढ़े -  मिजोरम में ट्रेन शुरू हुए 1 साल पूरा, दिल्ली से गुवाहाटी तक सीधा जुड़ा इलाका; आंकड़े कर देंगे हैरान

पोर्टल पर उपलब्ध

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2027 से संबंधित जानकारी awards.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है. इसी माध्यम से आवेदन और पुरस्कार से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है. पुरस्कार की घोषणा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाएगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.