नई दिल्ली | साल 2025 अब समाप्ति की ओर है जल्द ही साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में सभी केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें 8वां वेतन आयोग पर टिकी हुई है. आयोग की घोषणा, टर्म्स ऑफ रेफरेंस तय होना और सदस्यों की नियुक्ति से यह कयास लगाए जा रहे है कि साल 2026 में सैलरी और पेंशन में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी हुई नई अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
8वां वेतन आयोग जल्द
साल 2025 के लास्ट तक आते- आते तस्वीर स्पष्ट हो गई है कि 7वा वेतन आयोग 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रहा है. नए आयोग को रिपोर्ट देने के लिए 18 महीनो का समय उपलब्ध करवाया गया है. यह लगभग तय माना जा रहा है कि नई सैलरी और पेंशन 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत से पहले लागू नहीं होने वाली यानी कि जो भी कर्मचारी यह उम्मीद लगा रहे थे कि 1 जनवरी 2026 से ही उन्हें बड़ा फायदा मिलने वाला है उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा. यह साल पूरी तरह खाली भी नहीं रहा है, सबसे बड़ा फायदा पेंशन ले रहे लोगों को मिला है.
पेंशनर्स पर भी पड़ेगा प्रभाव
सरकार की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि मौजूदा पेंशन व्यवस्था सुरक्षित है अर्थात इसमें किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा. खासकर रिटायर होने वाले कर्मचारियों और पेंशनर को इस खबर को सुनकर काफी बड़ा सुकून मिला है. रिटायरमेंट पर पूरा एनपीएस फंड निकालने की सीमा को 5 लाख से बढ़कर 8 लाख भी कर दिया गया है.
8 लाख से 12 लाख के कॉर्प्स वालों के लिए नया विकल्प उपलब्ध करवाया गया है. महंगाई के मोर्चो पर भी कई मामलों में काफी राहत मिली है. भले ही साल 2025 में सैलरी में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है परंतु महंगाई भत्ता लगातार सहारा बना हुआ है.
काफी खास रहा 2025
मार्च में 2 फीसदी और अक्टूबर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी से पूरे साल में कुल 5% बड़े हुए दिए का लाभ कर्मचारियों को मिला है. भारत सरकार की तरफ से साल 2025 में ही डिजिटाइजेशन और सर्विस नियमों को आसान बनाने पर भी काफी जोर दिया गया है. चाहे पेंशन- छुट्टी- ट्रांसफर या कोई भी शिकायत का निपटारा करना हो, सभी कार्य को ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे पहले की तुलना में फाइलों को सुलझाने जाने में कम समय लगा है.
