दिल्ली- NCR को नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का तोहफा, फरीदाबाद से पलक झपकते ही पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली- NCR में सफर करने वालों को एक बड़ी सौगात मिली है. इस बैठक में एक ऐसा फैसला लिया गया है जो फरीदाबाद से UP के जेवर एयरपोर्ट की डगर बिल्कुल आसान बना देगा. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 3,631 करोड़ रुपए के एलिवेटेड रोड को मंजूरी दी गई है जो फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

Dwarka

इससे घंटों की दूरी मात्र कुछ मिनटों में पूरी होने से यात्रियों को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी.

जेवर एयरपोर्ट की डगर होगी आसान

मिली जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े 31 किलोमीटर लंबा सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है जो दिल्ली- फरीदाबाद- बल्लभगढ़- सोहना को सीधे जेवर में बन रहे एयरपोर्ट से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद से एयरपोर्ट का सफर लगभग 20 मिनट में तय हो सकेगा.

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाए जा रहे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले साल अप्रैल महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट के लिए आवाजाही आसान हो जाएगी. इससे पूरे NCR में व्यापारिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक को बढ़ावा मिलेगा.

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

यह नया एलिवेटेड कॉरिडोर तीन बड़े सड़क मार्गों ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ेगा. इससे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत होगा. इस परियोजना में 11 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हाइवे का भी निर्माण किया जाएगा जो DND- बल्लभगढ़ बाईपास और जेवर एयरपोर्ट के बीच महत्वपूर्ण कनेक्शन की भूमिका अदा करेगा. यह कॉरिडोर सीधे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. इससे जेवर एयरपोर्ट तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी और बेहतर लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तैयार होगा.

हरियाणा और UP के जिन गांवों से यह एलिवेटेड कॉरिडोर गुजरेगा, उन इलाकों में रियल एस्टेट और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. बड़े हाइवे से नजदीकी के चलते नए उद्योग- धंधे स्थापित होंगे जिससे लाखों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.