अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल, भारतीय बाजारों में पेट्रोल- डीजल की नई कीमत; देखें डिटेल

नई दिल्ली, Petrol- Diesel Price | अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दिनों काफी हलचल दिखाई दे रही है, इसी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

Petrol Diesel

दिल्ली में पेट्रोल- डीजल के दाम

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बात की जाए, तो डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है. एक दिन पहले की बात की जाए, तो कीमत समान ही थी. पेट्रोल की कीमतों की बात की जाए, तो पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये के आस पास बनी हुई है. पिछले 10 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही बनी हुई है, अर्थात इसमें कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.

यह भी पढ़े -  महंगे प्याज से मिलेगी राहत, दिल्ली में सरकारी राशन दुकानों और मोबाइल वैन से मात्र इतने रुपये किलो बिक्री

हर दिन सुबह जारी होती कीमत

हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियों की तरफ से तेल की कीमतों में हर दिन संशोधन किया जाता है, जबकि पिछले कुछ दिनों से कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिल रही है.

इसके बावजूद, भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमते ज्यो की त्यो बनी हुई है. अगर आप भी कीमतों के बारे में हर दिन जानकारी चाहते हैं, तो आप ऑफिशल वेबसाइट के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.