UBER पैसेंजर की समस्याओं का अब जल्द होगा समाधान, होने वाला है यह बड़ा बदलाव

नई दिल्ली | उबर (UBER) द्वारा बनाई गई नई नेशनल ड्राइवर एडवाइजरी काउंसिल से मिले सुझावों के आधार पर उबर ने एक कदम उठाया है. जिसके तहत उबर के ड्राइवरों को बुकिंग के समय सवारी के डेस्टिनेशन की जानकारी दी जाएगी. इस काउंसिल को मार्च, 2022 में कैब सर्विस से जुड़े ड्राइवर की राय जानने के लिए बनाया गया था. बुकिंग के बाद ट्रीप कैंसिल करने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो रही थी जिसमें कमी लाने के लिए उबर ने यह फैसला लिया.

Taxi Cars

डेस्टिनेशन को बुकिंग से पहले देख पाएंगे ड्राइवर

ऐसा बहुत बार देखा गया है कि बुकिंग होने के बाद भी ट्रीप को कैंसिल कर दिया जाता है. ऐसे में उबर ने पैसेंजर एवं ड्राइवर दोनों की परेशानी को कम करने के लिए ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने का फैसला लिया. इसलिए अब उबर के प्लेटफोर्म पर मौजूद ड्राइवर बुकिंग स्वीकार करने के पहले ही डेस्टिनेशन को देख पाएंगे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

पैसेंजर की समस्याओं का भी होगा हल

गौरतलब है कि अभी तक उबर के ड्राइवरों को डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी ऐप के जरिये नहीं मिल पाती थी. इसी कारण से कई ड्राइवर बुकिंग स्वीकार करने के बाद भी सवारी को ले जाने से इनकार कर देते थे. जिससे पैसेंजर को भी काफी समस्याएं होती हैं. डेस्टिनेशन के साथ- साथ उबर ने अपने ऑटो एवं मोटो ड्राइवरों को अपने ऐप में एक होम बटन देने का भी फैसला किया है जिसकी मदद से वे जरूरत पड़ने पर सहयोग मांग सकेंगे.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.