दिल्ली में प्रदूषण हुआ कंट्रोल, स्कूल और कॉलेजों को खोलने का किया ऐलान

नई दिल्ली | दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में सुधार हो रहा है जिसके चलते स्कूल-कॉलेजों को भी खोलने का ऐलान कर दिया गया है. बुधवार यानी की आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 29 नवंबर से स्कूल कॉलेजों को खोलने की इजाजत दे दी. फिलहाल स्कूल-कॉलेज आनलाइन मोड पर ही चल रहे हैं.

School Student

स्कूल-कॉलेजों के साथ – साथ दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय भी 29 नवंबर से खुलेंगे. उनके आने -जाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है. प्रदूषण के कारण दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी वर्क फ्राम होम मोड में काम कर रहे थे. लेकिन अब 29 नवंबर से सभी कार्यालय भी खोल दिए जाएगे.

इसी के साथ सीएनजी से संचालित और इलेक्ट्रिक वाहनों को भी दिल्ली में 27 नवंबर से आने की इजाजत दे दी गई है. फिलहाल अन्य वाहनों पर तीन दिसंबर तक रोक जारी है. आपको बता दे कि दिल्‍ली में प्रदूषण के गंभीर स्थिति में पहुंचने के चहले 17 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे.इसके साथ ही सरकारी विभाग में 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू कर दिया गया था.

दिल्‍ली और इसके आसपास के इलाकों में दिनों दिन बिगड़ रही हवा की गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्‍ली सरकार सवाल किए. बुधवार की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जवाब देते हुए कहा, ‘हम मामले को बंद नहीं करेंगे. हालात की समीक्षा करते रहेंगे. पराली प्रबंधन पर सरकारें रिपोर्ट दें.स्थिति बिगड़ने के बाद नहीं, पूर्वानुमान से काम करें. नौकरशाही को सक्रिय रहना चाहिए.

CJI ने केंद्र से पूछा कि आप बताइए क्या किया गया. आपने बताया था कि 21 नवंबर से हालात ठीक होंगे. तेज हवा की वजह से हम बच गए हैं लेकिन मौसम विभाग की खबर थी कि आज शाम से फिर मामला गंभीर हो सकते हैं. प्रधान न्‍यायाधीश (CJI) ने कहा कि आपको पराली जलाने को रोकने के लिए प्रबंधन करना होगा वरना ये बड़ी समस्या बन जाएगी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.