नई दिल्ली, Post Office New Saving Scheme | अगर आप भी हाल ही में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है. ऐसे किसी प्लान की तलाश कर रहे है, जिसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिले. इसमें किसी प्रकार का कोई भी जोखिम न हो, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपके पोस्ट ऑफिस की कुछ बेहतरीन स्कीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पोस्ट ऑफिस में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है. अर्थात, इसमें किसी प्रकार का कोई भी जोखिम नहीं होता.
निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में आरडी, टीडी, MIS और अन्य कई प्रकार की योजनाएं भी शामिल है. इन सब में से पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम बैंकों के एफडी प्लान की तुलना में ज्यादा ब्याज ऑफर कर रही है. हम पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इसमें आपको तय समय के बाद फिक्स ब्याज के साथ सारा पैसा निकालने का ऑप्शन भी दिया जाता है. आज की इस खबर में हम आपको इस स्कीम के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
इन प्लान्स पर मिलेगा शानदार रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की तरफ से 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए एफडी अकाउंट ओपन करवाए जा रहे हैं. अगर आप 1 साल के लिए एफडी करवाते हैं तो आपको 6.9% के हिसाब से ब्याज मिलेगा. 2 साल के डिपॉजिट पर 7%, 3 साल के डिपॉजिट पर 7.1% और 5 साल के एफडी प्लान पर आपको 7.5% के हिसाब से ब्याज का लाभ मिलने वाला है. पोस्ट ऑफिस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि आप कम- से- कम हजार रुपए से अपनी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं. अधिकतर निवेश की कोई भी सीमा नहीं है.
इस प्रकार करें निवेश
पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम के तहत सिंगल अकाउंट के साथ- साथ आप जॉइंट अकाउंट भी ओपन करवा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में 3 साल की एफडी पर ग्राहकों को 7.1% के हिसाब से ब्याज ऑफर किया जाता है. अगर पोस्ट ऑफिस में 3 साल यानी की 36 महीने वाली एमपी स्कीम में 1 लाख रूपये जमा करवाए जाते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 123508 रुपए मिलेंगे यानी कि आपको 23508 रुपए का फिक्स ब्याज मिलने वाला है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को एफडी प्लान पर 0.5% एक्स्ट्रा रेट का इंटरेस्ट का लाभ भी मिलता है.
