भारत में अब इस तरह कटेगा Toll Tax, जानिए क्या है तैयारियां

नई दिल्ली । अब भारत देश में भी विदेशी तर्ज पर जीपीएस सिस्टम से Toll Tax काटे जाएंगे. जी हां, चार-पांच दिन पहले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद के पटल पर यह जानकारी दी है.

TOLL

इसके साथ ही खेड़की दौला Toll Tax के 6 माह में हटाए जाने या शिफ्ट करने जैसे सीएम मनोहर लाल खट्टर के बयान पर असमंजस की स्थिति उत्पन्न कर दी है. आपको बता दें कि संसद में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह बयान दिया कि 1 वर्ष के अंदर अंदर भारत देश में नेशनल हाईवे पर Toll Tax जीपीएस सिस्टम के द्वारा काटने की व्यवस्था लागू करने की तैयारियां की जा रही हैं. जिसके पश्चात वाहन चालक 1 वर्ष के पश्चात बिना किसी टोल नाके पर रुके आरामदायक व्यवस्था से अपने लंबे सफर को पूर्ण कर पायेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मानेसर एलिवेटेड निर्माण से बदला रूट
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts