फटाफट निपटा लें अपने बैंक से जुड़े सारे काम, दिसंबर महीने में 18 दिन रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली | साल 2025 का आखिरी महीना यानि दिसंबर शुरू होने जा रहा है. इस महीने बैंक ग्राहकों को थोड़ी परेशानी होने वाली है क्योंकि इस महीने 18 दिन बैंक बंद होने वाले है. अगर आप बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे है, जैसे अकाऊंट खोलना, चैक जमा करना, पासबुक अपडेट करना या लोन से संबंधित कोई काम पूरा करना तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं. इससे आपके काम में रुकावट की संभावना कम होगी.

Bank Holidays

बैंक हॉलिडे कई बार रीजनल और लोकल त्योहारों से जुड़े होने की वजह से हर राज्य में अलग- अलग होते है, इसीलिए जरूरी नहीं कि पूरे 19 दिन देश भर के बैंक एक साथ बंद रहे. यह जानना जरूरी है कि आपके यहां ब्रांच किस दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आपको दिसंबर के महीने की हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है.

देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 1 दिसंबर (सोमवार) – ईटानगर और कोहिमा में उद्धाटन दिवस/ स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंकों में छुट्टी रहेगी.
  • 3 दिसंबर (बुधवार) – सेंट फ्रांसिस जेवियर के चलते गोवा मैं बैंक बंद रहेंगे, जो 16 वी सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी के सम्मान में मनाया जाता है.
  • 7 दिसंबर बैंक में रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 12 दिसंबर (शुक्रवार) – पा तोगन नेंग मिनजा संगमा की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
  • 13 दिसंबर दूसरे शनिवार पूरे देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 दिसंबर को रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 दिसंबर (गुरुवार) – यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण इस दिन भी शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 19 दिसंबर (शुक्रवार) – इस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है, इस वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार) – सिक्किम में नए साल का जश्न मनाया जाएगा, जिसमे लोसूंग या नामसूंग का त्योहार भी शामिल है. इस वजह से सिक्किम में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 24 दिसंबर (बुधवार) – क्रिसमस ईव के चलते इस तारीख को आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. देश के बाकी हिस्सों में कामकाज चलता रहेगा.
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस के अवसर पर पूरे देश भर के बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार) – आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 दिसंबर (शनिवार) – कोहिमा में क्रिसमस की वजह से बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, यह महीने का चौथा शनिवार है, जिस कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 दिसंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 30 दिसंबर (मंगलवार) – शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 31 दिसंबर (बुधवार) – आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.