HDFC बैंक ग्राहकों की होगी बल्ले- बल्ले, एचडीएफसी बैंक और HDFC के व‍िलय को RBI ने दी मंजूरी

नई दिल्ली| काफी लंबी प्रक्र‍िया के बाद एचडीएफसी ल‍िमि‍टेड (HDFC Ltd.) और एफडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के व‍िलय का रास्‍ता साफ हो गया है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक और उसकी मूल कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd.) के विलय के प्रस्ताव के लिए मंजूरी दे दी है.

HDFC Bank

पहले ही म‍िली बीएसई और एनएसई की मंजूरी

एचडीएफसी बैंक की जानकारी के अनुसार ‘ 4 जुलाई 2022 में एचडीएफसी को आरबीआई (RBI) का का लेटर मिला गया था. जिसमें आरबीआई ने प्‍लान के लिए अपनी NOC दे दी है साथ ही इसमें कुछ शर्तों का ज‍िक्र भी क‍िया गया है. बता दें कि एचडीएफसी को सप्ताह की शुरुआत में प्रस्तावित विलय के लिए बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) से मंजूरी मिल गई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

ग्राहकों पर इसका क्‍या होगा असर

एचडीएफसी व एचडीएफसी बैंक के मर्जर का असर ग्राहकों और शेयरधारक दोनों पर पड़ेगा. एचडीएफसी के हर शेयरधारक को एचडीएफसी के 25 शेयर के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे. वहीं, एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों के पास एचडीएफसी बैंक का 41 फीसदी हिस्सा रहेगा. इसके बाद एचडीएफसी बैंक का पूरा स्‍वाम‍ित्‍व पब्लिक शेयरहोल्डर्स के हाथों में रहेगा.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.