RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, अब PPF समेत इन योजनाओं पर बढ़ सकती है ब्याज दर

नई दिल्ली | एनएससी(NSC), पीपीएफ(PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojna) ये वह योजना है जिनमें कई लोग निवेश करते हैं. ऐसे निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जी हां, आरबीआई ने एक बार फिर से 0.50% रेपो रेट बढ़ाने का फैसले लिया है, यानि की RBI के इस फैसले से जून के आखिर में इन बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा.

rbi

बचत योजनाओं पर बढ़ सकती है ब्याज दरें

आरबीआई के इस फैसले के बाद से कई बैंकों ने डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों को बढ़ाना शुरू कर दिया है. जिस कारण यह संभावना जताई जा रही है कि 1 जुलाई से इन सरकारी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है. बता दें कि, आरबीआई ने  4 मई को और अब 8 जून को रेपो रेट में कुल 90 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया है.

बचत योजनाओं पर ब्याज दर

  • PPF (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड) पर सलाना ब्याज दर 7.1% मिलता है
  • NSC (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) पर सलाना ब्याज दर 6.8% मिल रहा है
  • SS Y (सुकन्या समृद्धि योजना) पर सलाना ब्याज दर 7.6% मिलता है
  • SCSS (सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम) पर 7.4% ब्याज मिल रहा है
  • KVP (किसान विकास पत्र) पर 6.9% ब्याज मिल रहा है
Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.