RBI ने जारी किया छुट्टियों का शेड्यूल, जानिए मई में कब तक रहेंगे बैंक बंद

नई दिल्ली | अप्रैल महीने के अंतिम दिन चल रहा है और मई महीने की शुरुआत होने वाली है. इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके अनुसार, मई 2026 में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे, लेकिन ये बैंक छुट्टियां अलग- अलग राज्यों में अलग- अलग होती है. अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे है, तो पहले अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करे, वरना आपको बैंक बंद मिल सकता है.

Bank Holidays

मई के बैंक अवकाश

तारीख दिन छुट्टी का कारण किस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
1 मई 2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
3 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
9 मई 2026 शनिवार रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (दूसरा शनिवार) कोलकाता
10 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
16 मई 2026 शनिवार सिक्किम राज्य दिवस गंगटोक
17 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
23 मई 2026 शनिवार चौथा शनिवार पूरे भारत में
24 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
26 मई 2026 मंगलवार काजी नजरुल इस्लाम जयंती अगरतला
27 मई 2026 बुधवार ईद-उल-जुहा (बकरीद) हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, कोच्चि
28 मई 2026 गुरुवार ईद-उज-जुहा (बकरीद) बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, पणजी, पटना, नागपुर, श्रीनगर
31 मई 2026 रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
यह भी पढ़े -  25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे तपते 9 दिन, जानें क्या करें या क्या न करें

नेट बैंकिंग, मोबाइल सुविधा

मई महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहक छुट्टी के बावजूद कई जरूरी वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM सेवाएं का इस्तेमाल करके आप अपने अकाउंट से जुड़े कार्य कर सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.