RBI ने जारी की जून हॉलिडे लिस्ट, जानें कब- कब बंद रहेंगे बैंक? पहले से प्लान करें काम

नई दिल्ली | जून महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले लोगों को छुट्टियों का ध्यान रखना होगा. जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत एक ऐसा देश है, जहां सालों भर किसी- न- किसी त्योहार को मनाया जाता है. कभी नेशनल हॉलिडे होती है तो कभी स्थानीय पर्व होने के कारण बैंक बंद रहता है. हालांकि, इससे पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सूचना जारी कर दी जाती है, ताकि लोगों को उस दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े. इसी कड़ी में RBI की ओर से जारी अवकाश सूची जारी कर दी गई है.

Bank Holidays

इसके अनुसार, जून 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी क्योंकि कुछ अवकाश से्थानीय त्योहारों और स्थानीय अवसरों के आधार पर होंगे.

जून बैंक हॉलिडे

इस महीने चार रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण पांच अन्य दिनों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ऐसे में जिन लोगों को बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करवाना है, उन्हें पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए. बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM के जरिए अपने काम कर सकेंगे. पैसे भेजने, बिल भुगतान करने, बैलेंस चेक करने और नकदी निकालने जैसी सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.

देखें लिस्ट

तारीख बंद रहने का कारण कहां रहेंगे बंद?
7 जून रविवार सभी जगह
13 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
14 जून रविवार सभी जगह
15 जून YMA डे और राजा संक्रांति त्योहार आइजोल और भुवनेश्वर
21 जून रविवार सभी जगह
25 जून मुहर्रम विजयवाड़ा
26 जून मुहर्रम सभी जगह
27 जून दूसरा शनिवार सभी जगह
28 जून रविवार ज्यादातर जगह बैंक बंद रहेंगे
29 जून संत कबीर जयंती शिमला
30 जून रेमना नि आइजोल
यह भी पढ़े -  वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

शेयर बाजार में भी रहेगा असर

जून महीने में शेयर बाजार में भी कुल 9 दिन कारोबार नहीं होगा. इनमें शनिवार और रविवार के आठ साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. इसके अलावा 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य कई ट्रेडिंग सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. मार्किट विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों और कारोबारियों को अपने वित्तीय लेनदेन और निवेश योजनाएं पहले से तय कर लेनी चाहिए, ताकि छुट्टियों के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं बैंक ग्राहकों को भी चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम समय रहते निपटाने की सलाह दी जा रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.