SBI और PNB बैंक ने किया FD की ब्याज दरों में बदलाव, जानिये नई ब्याज दरे

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े दो सार्वजनिक बैंकों ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है. बता दे कि भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से एफडी की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया गया है. पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स डिपाजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई ब्याज दरें 2 करोड रुपए से कम की एफडी पर लागू होगी. आज की इस खबर में हम आपको बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दरों के बारे में जानकारी देंगे.

State Bank of India

SBI की आम जनता के लिए ब्याज दरे

  • 46 दिन से 179 दिन – 3.9%
  • 180 दिन से 210 दिन – 4.55%
  • 211 दिन से 1 साल से कम – 4.60%
  • 1 साल से 2 साल से कम – 5.45%
  • 2 साल से 3 साल से कम – 5.5%
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक – 5.6%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक – 5.65%

सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरे 

  • 46 दिन से 179 दिन – 4.4%
  • 180 दिन से 210 दिन – 5.05%
  • 211 दिन से 1 साल से कम – 5.10%
  • 1 साल से 2 साल से कम -5.95%
  • 2 साल से 3 साल से कम – 6%
  • 3 साल से लेकर 5 साल तक – 6.10%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक – 6.15%
यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

पीएनबी की बढ़ी हुई ब्याज दरे

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की तरफ से सीनियर सिटीजन के लिए कुछ फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए एक विशेष अवधि की फिक्स डिपाजिट और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए सभी अवधि की ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की तरफ से बढ़ी हुई ब्याज दरें 13 सितंबर से लागू की जा चुकी है. पीएनबी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल से लेकर 10 साल तक की एफडी की ब्याज दरों में 0.30% की बढ़ोतरी की है. अब वर्तमान में ब्याज दर 6.45% है. वहीं सीनियर सिटीजन को 0.50% अधिक ब्याज दिया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.