गर्मी की छुट्टियों में इन हिल स्टेशनों पर बिताएं सुकून भरे पल, इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

नई दिल्ली, Travel Tips | आने वाली इन गर्मी की छुट्टियों में हर भारतीय परिवार सुकून के दो पल बिताने पहाड़ों का रुख करने की तैयारी करेगा. अगर आपका विचार भी कुछ ऐसा ही है, तो आज की पोस्ट आपके लिए खास होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देंगे, जहां पर परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे.

Hill Station Travel Tour

जीरो वैली

यह अरुणाचल प्रदेश में स्थित है. देखने में यह काफी सुंदर है. इसके अलावा यहां की शांति पर्यटकों का मन मोह लेने के लिए काफी होती है. यहां की हरी-भरी वादियां और ठंडी हवाएं पूरी दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं. गर्मियों के मौसम में तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं होती. यहां आमतौर पर आपको भीड़ भी कम ही मिलेगी.

पब्बर वैली

हिमाचल की खूबसूरत वादियों में पब्बर वैली स्थित है. यहां का नजारा काफी आकर्षक होता है. यहां प्राकृतिक सुंदरता के जबरदस्त नजारे देखने को मिलते हैं. सबके बैकग्राउंड में पुराने गांव, पहाड़ों के बीच बहती नदी यहां के माहौल को और ज्यादा खूबसूरत बना देती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, 400 यूनिट तक खपत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त

कौसानी

उत्तराखंड में स्थित कौसानी भारत के स्विट्जरलैंड के तौर पर जाना जाता है. खास बात यह है कि यहां से आपको हिमालय के पहाड़ों का नजारा भी देखने को मिल जाता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण सैलानियों को अपनी ओर खींचता है.

सोझा

हिमाचल प्रदेश में एक छोटा सा गांव है सोझा जो कुल्लू के पास स्थित है. जो लोग शांति और सुकून की तलाश में रहते हैं, उनके लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है. इसके अलावा यहां ट्रैकिंग और जंगल की सैर का भी आनंद उठाया जा सकता है.

मुनस्यारी

उत्तराखंड में स्थित मुनस्यारी काफी खूबसूरत हिल स्टेशन के तौर पर जाना जाता है. यहां पर्वतों की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी. ट्रैकिंग और फोटोग्राफी के दीवानों के लिए यह जगह खास है.

चोपता

उत्तराखंड में बसा चोपता मिनी स्विट्ज़रलैंड के तौर पर भी जाना जाता है. यहां की हरियाली, देवदार के जंगल और शांत वातावरण इसे सैलानियों का फेवरेट प्लेस बना देता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts