सरकारी कर्मचारियों की लगने वाली है बड़ी लॉटरी, जल्द इन तीन भत्तों में होगा इजाफा

नई दिल्ली । मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को फिर से तोहफा देने की तैयारी कर रही है. बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की थी. सरकार द्वारा तीन प्रतिशत डीए बढ़ोतरी के साथ ही अन्य भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर तस्वीर कुछ हद तक साफ हो गई है.

PM Narendra Modi

खबर सामने आ रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के इन तीन अलाउंस में बढ़ोतरी हो सकती है. इस लिस्ट में ट्रेवल अलाउंस (Travel Allowance), सिटी अलाउंस (City Allowance) और एचआरए (House Rent Allowance) शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि एचआरए में तीन फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही डीए बढ़ोतरी से केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में और इजाफा हो सकता है.

 इतना बढ़ेगा HRA

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सरकारी कर्मचारियों का एचआरए में जल्द ही तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. X श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों का एचआरए तीन प्रतिशत बढ़ सकता है जबकि Y श्रेणी के शहरों में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है तो वहीं Z श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों के एचआरए में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

सरकार पहले बढ़ा चुकी है डीए

इससे पहले मोदी सरकार ने 30 मार्च को केन्द्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए उनके महंगाई भत्ते को तीन फीसदी बढ़ा दिया था. इससे केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए लगभग नौ महीने में बढ़कर दोगुना हो चुका है. अब केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 34% की दर से डीए मिलेगा. मोदी सरकार के इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.