नई दिल्ली | शादी- ब्याह का माहौल हो और हंसी- मजाक न हो… ऐसा भला कैसे हो सकता है. कभी रिश्तेदारों की मजेदार बातें तो कभी दूल्हा- दुल्हन के साथ दोस्तों की शरारतें, शादी के दौरान कई ऐसे पल बन जाते हैं, जिन्हें याद करके लोग बाद में भी खूब हंसते हैं. सोशल मीडिया पर भी शादी और पति- पत्नी की नोकझोंक से जुड़े मजेदार जोक्स खूब शेयर किए जाते हैं.
अगर आप भी दिनभर की भागदौड़ के बीच कुछ हल्का-फुल्का पढ़ना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सात मजेदार चुटकुले.
पति-पत्नी की नोकझोंक वाले मजेदार जोक्स
Joke 1
पप्पू: यार, मैं जब भी कोई नया काम शुरू करता हूं, मेरी पत्नी बीच में आ जाती है.
गप्पू: तो भाई, एक बार ट्रक चलाने का काम शुरू करके देख.
पप्पू: उससे क्या होगा?
गप्पू: क्या पता इस बार भी तेरी पत्नी बीच में आ जाए और तेरी किस्मत खुल जाए.
Joke 2
चिंटू: शादीशुदा आदमी और शादीशुदा औरत में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
मिंटू: बहुत आसान है भाई.
चिंटू: कैसे?
मिंटू: औरत के गले में मंगलसूत्र लटका होता है और आदमी का मुंह लटका होता है.
Joke 3
एक बार आलू की शादी पत्तागोभी से हो गई.
अगली सुबह बैंगन ने पूछा: क्यों आलू भाई, कैसी रही शादी की पहली रात?
आलू: क्या बताऊं भाई, घूंघट की परतें हटाते-हटाते ही सुबह हो गई.
पत्नी के सवाल और पति के मजेदार जवाब
Joke 4
पत्नी: सुनिए जी, आज मैंने सपना देखा कि आप मेरे लिए हीरे का हार लेकर आए हैं.
पति: अच्छा, तो एक काम करो.
पत्नी: क्या?
पति: दोबारा सो जाओ और सपने में ही हार पहन भी लो.
Joke 5
पति (फोन पर): जान, तुम बहुत प्यारी हो.
पत्नी: थैंक्यू.
पति: बिल्कुल किसी राजकुमारी जैसी लगती हो.
पत्नी: अरे वाह, आज इतनी तारीफ! क्या कर रहे हो?
पति: कुछ नहीं, खाली बैठा था तो सोचा थोड़ा मजाक ही कर लूं.
पत्नी: अच्छा जी, घर आओ. मैं भी बेलन लेकर तुम्हारा इंतजार कर रही हूं.
आखिरी दो जोक्स पढ़कर आ जाएगी हंसी
Joke 6
पति: सुनो, आज मुझे अलादीन का चिराग मिल गया.
पत्नी: सच में! फिर आपने क्या मांगा?
पति: मैंने कहा, मेरी पत्नी का दिमाग दस गुना बढ़ा दो.
पत्नी: तो उसने क्या किया?
पति: हंसकर बोला, शून्य को किसी भी संख्या से गुणा करो, जवाब शून्य ही आएगा.
उस दिन से पति और अलादीन दोनों लापता हैं.
Joke 7
पत्नी: सुनिए, सोमवार को बाजार जाएंगे, मंगलवार को होटल में खाना खाएंगे, बुधवार को घूमने चलेंगे.
गुरुवार को रेस्टोरेंट, शुक्रवार को फिल्म और शनिवार को पिकनिक मनाएंगे.
पति: बिल्कुल, और रविवार को मंदिर चलेंगे.
पत्नी: वाह! पूजा करने?
पति: नहीं, कटोरा लेकर भीख मांगने.
