नई दिल्ली | आज के मौजूदा समय में भारत में कई सारे बड़े-बड़े शहर मौजूद है. इन सभी शेहरों की अपनी अलग विशेषता और पहचान भी है. इन्हीं में से कुछ शहर तो ऐसे भी है जो वैश्विक पटल पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए है. आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में जानकारी देने वाले हैं इसे भारत का मिनी इंडिया भी कहा जाता है. यहां पर आपको अलग-अलग राज्यों के खानपान से लेकर नागरिक काफी आसानी से मिल जाएंगे.
इस शहर को कहा जाता है मिनी इंडिया
भारत की राजधानी दिल्ली को मिनी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है. इसके कई सारे प्रमुख कारण भी है, यहां पर देश के हर कोने से आकर लोग रह रहे हैं. चाहे जम्मू कश्मीर हो या फिर कन्याकुमारी आपको देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगभग सभी शहरों के लोग आसानी से मिल जाएंगे. दिल्ली में आपको पूरे भारत की संस्कृत, भाषा खान-पान और परंपराओं का मेलजोल भी देखने को आसानी से मिल जाता है.
देशभर से यहां पर लोग बेहतर शिक्षा- रोजगार के उद्देश्य से आते हैं. देश की राजधानी दिल्ली में हिंदी- बंगाली- भोजपुरी- गुजराती- मराठी- कन्नड़ आदि भाषा बोलने वाले लोग भी आपको काफी आसानी से मिल जाएंगे. चाहे आप देश के किसी भी राज्य से क्यों ना हो आपको दिल्ली में आसानी से वहां का भोजन मिल जाएगा.
आसानी से मिल जाएंगे सभी धर्म को मानने वाले लोग
यहां पर सभी पार्टियों के दफ्तर भी मौजूद है. दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद भवन तक सभी चीज दिल्ली में ही मौजूद है. दिल्ली को मिनी इंडिया कहे जाने की प्रमुख वजह यहां पर लालकिला, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन आदि भी माने जाते हैं. यह दिल्ली की खूबसूरती को चार चांद लगा देते हैं.
पूरे भारत में आपको अलग-अलग धर्म और पंथ के लोग काफी आसानी से मिल जाएंगे, इसी तरह दिल्ली में भी आपको अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोग मिल जाएंगे. इसी कारण यहां पर हर त्यौहार जैसे की होली- दिवाली- लोहड़ी- बिहू- ओणम- पोंगल- गणेश चतुर्थी- जगन्नाथ रथ यात्रा आदि मनाते हुए दिखाई दे जाएंगे. इन सभी कारणों की वजह से ही दिल्ली को मिनी इंडिया कहा जाता है.
