दिल्ली- जैसलमेर के बीच जल्द दौड़ेगी एक नई त्रिसाप्ताहिक ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल

नई दिल्ली | रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली- जैसलमेर के बीच ट्रेन नंबर 14553- 54 के संचालन का निर्णय लिया है. बता दें कि पहले दिल्ली- जैसलमेर के बीच शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती थी, जिसका बाद में नाम बदलकर रुणिचा एक्सप्रेस रख दिया गया था.

Indian Railway

कोविड काल में हो गई थी बंद

बता दें कि कोरोना काल के दौरान इस ट्रेन के संचालन पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि, कोरोना के दौरान बंद की गई ज्यादातर ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतार दिया गया था लेकिन इस ट्रेन के संचालन का यात्रियों को बेसब्री से इंतजार था और लगातार इसके चलाने की मांग भी उठाई जा रही थी.

ये रहेगा शेड्यूल

यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने दिल्ली- जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन नंबर 14553- 54 के नंबर से सप्ताह में तीन बार चलाने का निर्णय लिया है. जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली से सुबह 9.35 बजे रवाना होगी तथा अगले दिन अलसुबह 2.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन जैसलमेर से रात 7 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.05 पर दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में इन 3 दिनों संभलकर निकलें, BRICS Summit बदल सकती है आपकी राह; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पटौदी में ठहराव की मांग

बता दें कि पहले इस ट्रेन का गुरुग्राम के पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था लेकिन अब रेलवे द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन का ठहराव नहीं दिया गया है. दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान ने डीआरएम से मिलकर मांग की है कि इस ट्रेन का ठहराव पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर भी दिया जाए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.