नई दिल्ली, DA Hike Update | अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. पिछले काफी समय से केंद्रीय कर्मचारी DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में इससे जुड़ी हुई एक बड़ी अपडेट सामने आई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

पहले छमाही के DA यानी कि महंगाई भत्ते का इंतजार कर्मचारी बेसब्री से कर रहे हैं. अब DA का यह इंतजार बढ़ता ही जा रहा है.
इस राज्य सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा
जैसा की आपको पता है कि आमतौर पर होली के आसपास सरकार की तरफ से डीए पर फैसला लिया जाता है, परंतु अबकी बार अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी इस पर कोई भी फैसला सामने नहीं आया है. इस इंतजार के बीच अब कुछ राज्य सरकारों की तरफ से अपने कर्मचारियों को तोहफा दे दिया गया है. ऐसा ही एक फैसला तेलंगाना सरकार की तरफ से लिया गया है. तेलंगाना सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है परिवहन मंत्री पौनम प्रभाकर की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि महंगाई भत्ते में 2.1% तक की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद यह बढ़कर 52.8% हो गया है.
इस प्रकार मिलेगा लाभ
संशोधित महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही लागू होने वाला है वही जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले 3 महीनों का बकाया पूरक बिलों के माध्यम से चुकाया जाएगा. अब देखना होगा कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार कब खत्म करती है. पिछले काफी समय से कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रही है. नए वेतन आयोग में उन्हें किस प्रकार बढी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा, इसके बारे में भी अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है.
इसके लिए सरकार की तरफ से एक अलग से डिपार्टमेंट बनाया गया है और रिपोर्ट सबमिट करने के लिए 18 महीनों तक का समय दिया गया है. उसके बाद ही, फाइनल पता चलेगा कि कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.