केजरीवाल सरकार ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात, इस योजना के तहत हर महीने मिलेंगे 1 हजार रूपए

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नक्शे कदम पर चलते हुए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार लाड़ली बहन योजना लेकर आई है. दिल्ली सरकार का 10वां वार्षिक बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की.

arvind kejriwal

महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए

वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की प्रत्येक महिला को हर महीने 1 हजार रूपए दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए हमारी सरकार ने बजट में 2 हजार करोड़ रूपए आवंटित किए हैं.

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को हर महीने 1 हजार रूपए देगी ताकि वे किताबें खरीदने समेत अन्य छोटे- मोटे खर्चों को पूरा कर सकें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़े भाई की भूमिका अदा करते हुए इस योजना को लाने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

76 हजार करोड़ का बजट

बता दें कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज यानि सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए 76 हजार करोड़ रूपए का बजट पेश किया है. ये बजट पूरी तरह आमजन के लिए कल्याणकारी है और उनके जीवन में सुधार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा. उन्होंने कहा कि आप पार्टी के हस्तक्षेप के चलते जो बजट आज से दस साल पहले करीब 31 हजार करोड़ रूपए था, आज वो बढ़कर 76 हजार करोड़ रूपए हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.