EPF खाते से निकाल सकेंगे ₹5 लाख तक, ATM और UPI से निकासी की भी तैयारी

नई दिल्ली | अगर आप भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाताधारक हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. अब संगठन द्वारा अपने सदस्यों को यह सुविधा दी जा रही है कि वे अपने खातों से जरूरत पड़ने पर ₹5 लाख तक की राशि निकाल सकेंगे. अभी तक ऑटो सेटलमेंट मोड के जरिए अधिकतम ₹1 लाख की निकासी की जा सकती थी, लेकिन अब इस सीमा में इजाफा कर दिया गया है.

EPFO

3 दिन में निपटेंगे दावे

इस विषय में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि ऑटो सेटलमेंट के तहत निकासी के दावों का निपटारा 3 कार्यदिवसों के भीतर अनिवार्य होगा. इस फैसले का लाभ देशभर के 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ सदस्यों को मिलेगा. बता दें कि कोविड- 19 के दौरान ऑटो सेटलमेंट के तहत इस सुविधा शुरू की गई थी, जिसे बाद में बीमारी, शिक्षा, विवाह और मकान खरीदने जैसे कार्यों के लिए भी विस्तार दिया गया. इस प्रक्रिया में बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के दावों का तेज निपटारा हो जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

ATM और UPI से निकासी की भी तैयारी

अब ईपीएफ खाताधारक एटीएम और यूपीआई के माध्यम से भी अपने ईपीएफ खाते से राशि निकाल सकेंगे. इसके लिए खाताधारकों को अपना ईपीएफ खाता बैंक खाते से लिंक करना जरूरी होगा. सूत्रों के अनुसार, राशि का एक छोटा हिस्सा ‘फ्रिज’ रखा जाएगा, लेकिन अधिकांश भाग को निकासी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इस सुविधा को लागू करने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर संबंधित प्रक्रियाएं बाकी हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts