फरीदाबाद । फरीदाबाद तथा पलवल से ट्रैन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जी हाँ, पंजाब एवं हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते जिन 5 ट्रेनों को रोका गया था.
उनका परिचालन अब दोबारा शुरू होगा जैसा कि सभी जानते हैं की केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि कानून बनाये जाने पर किसानों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया गया था. पंजाब एवं हरियाणा में कई स्थानों पर किसानो ने मोर्चा शुरू कर दिया था. जिसके चलते इन 5 ट्रेनों की आवागमन पर रोक लग गयी. लेकिन अब लगभग डेढ़ महीने बाद यह ट्रेनें दोबारा चलायी जाएँगी.
