हरियाणा में पंचायत चुनाव कब होंगे, चुनाव आयुक्त हरियाणा ने दिया जवाब

 पंचकुला | वर्तमान समय में स्थिति पर नजर डालते हुए साफ तौर पर कहा जा सकता है कि इस समय पंचायती राज संस्थाओं, जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायतों के चुनाव आयोजित करवाने की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि हरियाणा पंचायती राज चुनाव फरवरी माह की 24 तारीख से पहले ही आयोजित हो सकते हैं, यह बात डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ओर से कही गई थी.

Eelection Result Counting

24 फरवरी तक ही सीमित किया गया है मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ़ से इतना बड़ा बयान केवल इसलिए दिया गया था क्योंकि मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल फरवरी माह की 24 तारीख तक ही सीमित किया गया है, ऐसे में 24 फरवरी से पहले पहले पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी अपनी चरम सीमा तक पहुंच गई थी.

ऐसे में अब एक बार फिर से पंचायत चुनाव हरियाणा के संबंध में सूत्रों द्वारा हासिल जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि पंचायत राज चुनाव हरियाणा में मई माह की 1 तारीख़ से पहले नही हो सकते है.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

दलीप सिंह चुनाव आयुक्त ने कहा चुनाव आयोजित करवाने में हो सकती है देरी 

दलीप सिंह चुनाव आयुक्त , हरियाणा की ओर से अपना पक्ष रखते हुए साफ़ तौर पर कहा गया है कि जोर शोर से तैयारियां करने के बाद, इस आखिरी समय पर ऐसा केवल इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस समय यह हरियाणा में पंचायत चुनाव के लिए आखिरी चरण के कुछ दिन हैं और इन बचे हुए दिनों में नई पंचायतो के गठन, पंचायतो को नंबर देने व बीसी ए के ड्रा कराने में देरी के चलते इस प्रकार के अनुमान लगाए जा रहे हैं. ऐसे में इस देरी के कारण हरियाणा मे पंचायत राज चुनाव निर्धारित किए गए समय पर नहीं आयोजित कराए जा सकते हैं.