हरियाणा में अभिभावकों के लिए बड़ी खबर, 15 से खुलेंगें स्कूल

पंचकुला l हरियाणा के शिक्षा मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने आज मीडिया को प्रेस वार्ता में बयान देते हुए कहा कि हरियाणा में स्कूल 15 अक्टूबर से खुल जाएंगे. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि छठी से दसवीं तक की कक्षाएं अभी स्टार्ट होंगे, लेकिन छोटे बच्चों को अभी स्कूल में नहीं बुलाया जाएगा.

KanwarPal Gurjar
उन्होंने आगे मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को एहतियात के तौर पर अभी स्कूल में नहीं बुलाया जाएगा. इस प्रकार हरियाणा सरकार अब आने वाली 15 तारीख से स्कूल को शुरू करने वाली है .

यह जानकारी सभी अभिभावकों के लिए अति महत्वपूर्ण जानकारी है क्योंकि अभिभावक कोविड-19 के कारण इस साल मार्च के बाद से स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित थे. उनको इस वजह से अब राहत मिलती नजर आ रही है क्योंकि हरियाणा सरकार अब 15 अक्टूबर से स्कूलों को स्टार्ट कर रही है.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा कि हरियाणा सरकार बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम करती है? भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देश को किस प्रकार लागू करती है, क्योंकि कोविड-19 के कारण अभी खतरा बरकरार है .

 

इसलिए बच्चों की सेहत को लेकर हरियाणा सरकार के ऊपर बड़ी भारी जिम्मेवारी है क्योंकि अभिभावकों को जब तक यह विश्वास नही हो जाता कि स्कूल का माहौल सुरक्षित है वे बच्चों को स्कूल में भेजना नहीं चाहेंगे.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts