HSSC ग्राम सचिव भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित, जानें पूरी खबर

पंचकुला । HSSC परीक्षाओं का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है कि अभी अभी कमीशन ने काफी समय से लंबित भर्ती ग्राम सचिव 5/2019 की परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी है. गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 7,8 व 9 जनवरी को आयोजित की जा चुकी थी परंतु विवादित होने के कारण इसे कैंसिल कर दिया गया था.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

जिसे अब 3 व 4 अप्रैल को मॉर्निंग 10:30 से 12 व ईवनिंग 3 से 4:30 बजे वाले सेशन में फिर से आयोजित किया जाएगा. अतः अब अभ्यर्थी अपनी तैयारी को धार देकर इसमें सफल होकर सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं. गौरतलब है कि परीक्षा हेतु बाकी सभी जानकारी वही रहेगी जो नवम्बर 2020 में प्रकाशित विज्ञापन में दी गयी है.

यह भी पढ़े -  22 अप्रैल को जींद में लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के मौके

HSSC

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts