कालका- शिमला रेलमार्ग पर वादियों को निहारने बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी, इंजन तक की बुकिंग; यहां देखें किराए की पूरी लिस्ट

पंचकूला | नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में पहुंच रहे हैं. ज्यादातर लोग इन खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए कालका से शिमला ट्रेन सफर का आनन्द उठा रहे हैं. इस रेलमार्ग पर 103 सुरंग, 869 पुल और 900 तीव्र मोड़ है. ऐसे में कालका-  शिमला रेलमार्ग पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया था लेकिन वह भी फुल हो गई है. इस समय आवागमन में 14 ट्रेनों को संचालित किया जा रहा है लेकिन सभी फुल हैं. लोग रेल मोटर कार और भाप के इंजन तक की बुकिंग करा रहे हैं.

Mountain Rail Hill Station Train

22 जनवरी के लिए भाप इंजन की बुकिंग हुई

रेलवे द्वारा भी मौसम को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की स्थिति नहीं बन पा रही है. पर्यटक लग्जरी कोच और रेल मोटर कार पूरी की पूरी बुक करा रहे हैं. 22 जनवरी के लिए बुक हुए भाप इंजन का किराया 76,398 रूपए है. इसी तरह 14 सीटों की रेल मोटर कार की 26 दिसंबर से 23 जनवरी तक 8 बुकिंग आ चुकी है और एक का किराया 24 हजार रुपये के आसपास है.

लग्जरी एसी कोच ‘सीटी- 14 झरोखा’ का किराया 35 हजार रूपए जीएसटी के साथ है. इस लग्जरी कोच में दोनों तरफ बालकनी है, जिसमें कुर्सियों पर बैठकर सैलानी ताजी हवा और वादियों को निहार सकते हैं. इस लग्जरी कोच में आठ सीटें हैं. कम से कम 6 यात्रियों की बुकिंग होने के बाद ही लग्जरी कोच से प्रकृति के नजारे ले सकेंगे.

इसी प्रकार रेल मोटर कार- 100 कोच 8 सीटर का किराया 43 हजार 560 रुपये है. इसमें प्रत्येक यात्री करीब 2,200 रुपये में सोफे पर बैठकर सफर का लुत्फ उठा सकते हैं. यहां भी 6 यात्री होने के बाद लग्जरी डिब्बा जोड़ा जाता है.

120 साल से लगातार जारी

साल 1927 में शुरू हुई रेल कार 2007 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल हो चुकी है. 2008 में कालका- शिमला रेलवे को यूनेस्को की वैश्विक धरोहरों में शामिल किया गया था. 9 नवंबर 1903 से शुरू हुआ कालका- शिमला रेल का सफर पिछले 120 सालों से लगातार जारी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.