युवक को पीट पीटकर किया अधमरा, फिर फेंक दिया रेलवे ट्रैक पर

पंचकूला । हरियाणा के पंचकुला जिले के कालका में मामूली कहासुनी के बाद 25 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीटने के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. जब उसके परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले युवकों ने ही पहले उसके बेटे को पीटा और बाद में उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया.

Police Photo

पुलिस प्रतीकात्मक तस्वीर

आपको बता दें कि मृतक नीरज की उम्र 25 वर्ष थी. मृतक की मां सुनीता ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ कालका में रहती है. रविवार को उसके बेटे नीरज की पड़ोस में रहने वाले लड़कों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी. जिसके बाद युवकों ने उसे मारने की धमकी दी थी. सोमवार शाम नीरज सामान लेने के लिए घर से निकला था. लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा.

कुछ समय बाद नीरज की मां किसी ने सूचना दी कि उसका बेटा लहूलुहान अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है. सूचना पाकर नीरज की मां और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां देखा कि नीरज के सिर से खून बह रहा था. जिसे उन्होंने तुरंत उठा कर सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया. जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

मृतक की मां सुनीता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लड़कों ने रंजिश के चलते पहले उसके बेटे को पीटा तथा बाद में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने मृतक की मां सुनीता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.