बड़ी घोषणा: राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए जाएंगे कैमरे, जानिए क्यों

पानीपत | प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों पर कैमरे लगाने का फैसला लिया गया. सरकार के इस फैसले के अनुसार वारदात को अंजाम देने व सड़क दुर्घटना कर बच निकलने वालो के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं. अब वहां परिंदे भी पर नहीं मार सकेंगे. ऐसे में अपराधियों की धरपकड़ अब पुलिस के लिए आसान हो जाएगी. बता दें कि जिले की सीमा से गुजर रहे लगभग 40 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24, जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ के लगभग 200 किलोमीटर के सफर में 120 कैमरे लगाए जाएंगे. सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए 7 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि को मंजूरी दी गई है.

TRUCK ROAD TRAFFIC

इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर कैमरा लगाया जाना  बहुत जरूरी

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 देश का सबसे महत्वपूर्ण राजमार्ग है.पंजाब जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश जाने के लिए इस का ही प्रयोग किया जाता है. ऐसे में इस पर वाहनों का दबाव भी बहुत अधिक है. और इन मार्गो पर दुर्घटना भी बहुत अधिक होती है. सरपट दौड़ रही गाड़ियों की स्पीड को नियंत्रित और दुर्घटनाओं की तुरंत जानकारी के लिए यहां कैमरे लगाने बहुत जरूरी है. राष्ट्रीय राजमार्ग का विशेष महत्व ही कहेंगे कि पुलिस की ओर से लगभग 15 किलोमीटर पर पुलिस  सहायता बूथ  स्थापित किए गए हैं, अगर आसपास कोई भी वारदात या सड़क दुर्घटना की स्थिति पैदा होती है,तो पुलिस मदद के लिए सबसे पहले पहुंच जाती है.इसलिय प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए तैयार की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

इस तरह योजना को लागू किया जाएगा

इस योजना को हारट्रोन के जरिए लागू किया जाएगा. राजमार्ग पर 5 जिलों में हारट्रोन के माध्यम से 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पहले चरण में अंबाला में 22, करनाल में 28, कुरुक्षेत्र में 24, पानीपत में 22, सोनीपत में 24 सीसीटीवी लगाए जाएंगे. अन्य शहरों में सीसीटीवी योजना को दूसरे चरण में लागू किया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.