दो महिलाओं की मालिश को लेकर टूट गई आठ साल पुरानी दोस्ती, जानिए क्या है पूरा मामला

पानीपत | आज के समय में मारपीट और गैंग बनाकर एक- दूसरे के साथ लड़ाई करने के मामले ज्यादातर लड़को मामले के सामने आते थे, किन्तु हाल ही में अब हरियाणा के पानीपत की मुखिजा कॉलोनी में महिलाओं के दो ग्रुपों के द्वारा आपस में जम कर लाठी- डंडे और ईंटें चलाई गई है. सूत्रों द्वारा ख़बर है कि एक महिला का सिर भी फूट गया है वहीं, दूसरी ओर कहा जा रहा है कि एक महिला को काफी ज्यादा चोट आई है. ऐसे में इलाज के लिए दोनों पक्षों की महिलाओं व उनकी साथी महिलाओं को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है.

Panipat Women

दोस्ती बदली दुश्मनी में…. जानें ऐसा क्या हुआ

मुखिजा कॉलोनी की एक महिला ने संवाददााओं से बातचीत करते हुए बताया है कि उसकी कपड़ों की दुकान है. उसकी पड़ोसी महिला के साथ बीते आठ वर्षो से दोस्ती है. वहीं, लगभग 6 माह पहले पड़ोसी महिला अपनी मालिश करने के लिए कहने लगी तो इस पर उसकी ओर से साफ़ मना कर दिया गया. बस फिर, उसी दिन से वह महिला उससे दुश्मनी रखने लगी है. इसी बात की रंजिश निकालते हुए वह कई बार बदमाशों से फोन भी करा चुकी है.

रस्ता रोक महिला गुटो में हुई लाठी- डंडों से मारपीट

एक ओर सूत्रों द्वारा हासिल जानकारी के आधार पर हम कह सकते हैं कि आरोप लगाया जा रहा है कि वह बीते दिन शनिवार को अपनी अन्य दोस्तों के साथ स्कूटी से एक परिचित की शोकसभा में जा रही थी. वहां एक ओर, शुगर मिल पहुंचने पर दूसरी महिला ने अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मिल कर उसका रास्ता रोक लिया और फ़िर लाठी- डंडों से मारपीट शुरू कर दी, तो दूसरे पक्ष ने अपने बचाव मे ईंट से एक महिला पर वार कर दिया. इस हमले में उसका सिर फट गया. अभी तक किसी भी ग्रुप की ओर से साफ़ तौर पर, पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज़ करवाई गई है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts