नीरू ढांडा को मिलेगा हरियाणा सरकार की खेल पॉलिसी का लाभ, 2 गोल्ड व 1 सिल्वर जीतकर बढ़ाया था हिंदुस्तान का गौरव

पानीपत | खेलों की दुनिया में हरियाणा के खिलाड़ी लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इसी बीच एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली जींद की शूटर नीरू ढांडा के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा का नाम हरियाणा खेल विभाग ने नकद पुरस्कार की प्राथमिक सूची में शामिल कर लिया है।

Neeru Dhanda Panipat

इससे उनके पुरस्कार को लेकर चल रही बातें काफी हद तक दूर हो गई है। हालांकि, अंतिम मंजूरी के लिए औपचारिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जींद जिले के संगतपुरा गांव की रहने वाली नीरू ढांडा ने मध्य प्रदेश में प्रशिक्षण लिया था।

फंसा था मामला

इसी कारण उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना पड़ता था। बाद में सेना में नायब सूबेदार बनने के बाद उन्होंने सेना की ओर से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। हरियाणा की खेल नीति में सेना, रेलवे और सर्विसेज का प्रतिनिधित्व करने वाले पात्र खिलाड़ियों को मूल राज्य के आधार पर पुरस्कार का लाभ मिल सकता है।
प्रदेश की खेल नीति के अनुसार, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़ और रजत पदक पर डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाते हैं। एक से अधिक पदक जीतने पर सबसे बड़े पदक की पूरी राशि और अन्य पदकों की आधी राशि मिलती है। इस हिसाब से नीरू के दो स्वर्ण और एक रजत पदक पर कुल 5.25 करोड़ रुपये का पुरस्कार बन सकता है।

सम्मान समारोह की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, सरकार भिवानी में पदक विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर सकती है। इसमें कुल 133 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, नीरू को पुरस्कार के लिए आवेदन के साथ मूल राज्य, चयन और पदकों से जुड़े जरूरी प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम पुरस्कार राशि की पुष्टि होगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.