कलयुगी पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, इंसानियत फिर हुई शर्मसार

पानीपत l देश में हाथरस गैंगरेप पीड़िता का मामला उबाल पर है, परन्तु ऐसा नहीं है कि इन सब घटनाओं के बाद ऐसे जघन्य अपराध रूक जाते हैं, अपितु आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इंसानियत को शर्मसार करती हैं.

Rape

ऐसी ही घटना प्रदेश के पानीपत जिले के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ 6 माह तक दुष्कर्म किया ,यह बात जब किशोरी ने तरावड़ी पहुंचकर अपनी चाची व सौतेले भाई को बताई तो सच ने सबको हैरानी में डाल दिया कि इतने पवित्र रिश्ते को भी कोई कैसे तार तार कर सकता है.

सच जानने के बाद परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज करवाई जिसके बाद से पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है .यही नहीं पुलिस ने पीडिता की जब मेडिकल जांच करवाई तो किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

स्वजनों के मुताबिक आरोपित पिता एक फैक्ट्री में पट्टे बनाने का काम करता है.जिससे किशोरी की माँ ने दूसरी शादी की थी.
अब पुलिस द्वारा संज्ञानात्मक कार्यवाही शुरू हो गया है, जिसके बाद एएसआई सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342,323,376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts