मौत पीछा करती है तो जान लेकर ही छोड़ती है! पानीपत में हुए इस हादसे को जानकर कांप जाएगी रूह

पानीपत | कहते हैं मौत का एक पल का भी भरोसा नहीं होता है और मौत कब किसको अपने आगोश में ले लें कुछ नहीं कहा जा सकता है. आप मौत से बचने के लाख प्रयत्न कर ले. यदि आपकी समय-घड़ी नजदीक है तो आपको कोई नहीं बचा सकता है. कुछ ऐसी ही दर्दनाक घटना की खबर हरियाणा के पानीपत जिले से सामने आई है जहां रेलवे के दो कर्मचारी मौत से बचने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर चले गए लेकिन वहां भी मौत उनका ही इंतजार कर रही थी.

Panipat Accident

बता दें कि पानीपत जिले के समालखा खंड के पास दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर काम चल रहा था, जहां दो कर्मचारियों की रेल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था.

ऐसे हुआ हादसा

ऑफिस सुपरिटेंडेंट रणदीप सिंह ने इस दर्दनाक हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि समालखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर मंडी फाटक के पास दिल्ली-अंबाला डाउन लिंक पर लाइनों के नीचे स्लीपर बदलने का काम चल रहा था. समालखा रेलवे स्टेशन से फोन के माध्यम से सूचना आई कि डाउन लिंक लाइन जिस पर काम चल रहा है और उस पर रन थ्रू सचखंड ट्रेन आ रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

ट्रेन आने की सूचना मिलते ही काम कर रहे सभी कर्मचारी एकाएक काम छोड़कर उप लिंक पर पहुंच गए लेकिन तभी उप लिंक पर भी दुर्ग एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेन आ गई और इसकी चपेट में आने से सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश और एस.एन. टी विक्रम दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. 45 वर्षीय दिनेश मूल रूप से बिहार का रहने वाला था जबकि 37 वर्षीय विक्रम मूल रूप से पानीपत के गांव खोजकीपुर का रहने वाला था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.