हरियाणा में 2 छात्राओं के प्यार की गजब स्टोरी, शादी के लिए करवाएगी जेंडर चेंज

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले से एक प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला दो साथ पढ़ने वाली लड़कियों से जुड़ा है. यहां 20 साल की एक सीनियर लड़की को अपनी जूनियर से प्यार हो गया है. दोनों की नजदीकियां इस कदर बढ़ गई है कि अब जूनियर छात्रा अपना जेंडर बदलाकर अपनी सीनियर की शौहर बनेगी. बताया जा रहा है कि दोनों दूर की रिश्तेदार हैं और अलग- अलग कालेजों में पढ़ाई करती है.

Shadi marriage vivah

वहीं, इस मामले की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उनका नकारात्मक रिएक्शन सामने आया है. सीनियर लड़की के परिवार वालों ने अपनी बेटी के फैसले पर ऐतराज जताया तो उस बेटी ने अपने ही परिजनों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत देकर उनसे दूरी बना ली है. ऐसे में उक्त लड़की के पिता ने लिखित में शिकायत देकर कहा है कि अब उनका अपनी बेटी से कोई रिश्ता नहीं रहा है.

पैसा जुटाने के लिए करेंगी नौकरी

इधर, काउंसलिंग के दौरान जूनियर लड़की ने कहा है कि वो अपना जेंडर बदलवाने के लिए अपने घर वालों को मना लेगी. वहीं, जेंडर बदलवाने पर जो 3 से 4 लाख रुपए खर्च के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए पैसा जुटाने की नौबत आई तो वो कही नौकरी करेंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

इस मामले को लेकर जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि घरेलू हिंसा के तौर पर यह केस दिल्ली की एक एनजीओ के माध्यम से सामने आया है. सीनियर लड़की का कहना है कि उसके पिता उससे मारपीट करते हैं. उसके परिजनों को बुलाया तो पिता ने उसके लेस्बियन होने के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दो बार घर से भी भाग चुकी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.